पटना में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़, एनकाउंटर में 3 अपराधी ढेर, मनेर थाना के SHO को भी लगी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: पटना के मनेर थाना क्षेत्र में एसटीएफ़ और  पुलिस की संयुक्त टीम के साथ हुई मुठभेड़ में तीन कुख्यात अपराधी मारे गए हैं। शुक्रवार, 6 नवंबर 2026 को सुबह करीब 3 बजे शेरपुर गंगा घाट इलाके में यह एनकाउंटर हुआ। 

पुलिस को सूचना मिली थी कि मनेर के व्यापुर प्राथमिक कृषि साख समिति के अध्यक्ष संजीत कुमार उर्फ भोलू की हत्या के आरोपी अपने साथियों के साथ शेरपुर गंगा घाट के पास छिपे हुए हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।

जब पुलिस टीम वहां छापेमारी करने पहुंची, तो अपराधियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और एसटीएफ की टीम ने भी जवाबी कार्रवाई की। जिसमें तीनों बदमाश ढेर हो गए।

एनकाउंटर में मारे गए तीनों बदमाशों की पहचान जेपी यादव , सूरज कुमार उर्फ राजा शर्माऔर बबलू कुमार के रूप में हुई है। ये सभी कई थानों के वांटेड हिस्ट्रीशीटर थे।

अपराधियों की गोलीबारी के दौरान मनेर थाना के SHO रजनीश कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। उन्हें तुरंत इलाज के लिए पटना रेफर किया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है।

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा के बताया कि दोनों तरफ से 40 से अधिक राउंड फायरिंग हुई, जिसमें अपराधियों ने करीब 24 राउंड और पुलिस ने 18 राउंड गोलियां चलाईं। घटनास्थल से दो पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कई खाली कारतूस बरामद किए गए हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial