यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने अखिलेश और राहुल पर किया हमला, ‘छोटे मियां और बड़े मियां को घुसपैठियों से है लगाव’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कानपुर: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। सीएम योगी ने कानपुर के बिठूर में महर्षि वाल्मीकि जयंती कार्यक्रम के दौरान कहा कि “विरासत में गद्दी मिल सकती है, लेकिन बुद्धि नहीं मिलती। बुद्धि के लिए ज़मीन पर काम करना पड़ता है”।

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वे दोबारा मुख्यमंत्री बनने का सपना छोड़ दें, क्योंकि जनता उनके पुराने कारनामों और शासनकाल को देख चुकी है।

सीएम योगी ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके शासन का एकमात्र काम दंगा, अराजकता और गंदगी फैलाना था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि छोटे मियां और बड़े मियां की राजनीति करने वालों को देश के गरीबों, युवाओं और दलितों से कोई मतलब नहीं है, बल्कि उन्हें बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों से लगाव है।

योगी ने कहा कि सपा सरकार में फर्जी राशन कार्ड बनाकर घुसपैठियों को मदद दी जाती थी और गरीबों का हक़ छीना जाता था।  2017 से पहले के समय को याद दिलाते हुए उन्होंने कहा कि उस वक्त प्रदेश के युवा नौकरी के लिए तरसते थे। बहन-बेटियों की सुरक्षा ख़तरे में थी और दंगाइयों को सम्मानित किया जाता था।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial