बीजेपी ने राहुल गांधी पर लगाया आरोप, विदेशों में संदिग्धों से मिलते हैं राहुल, वापस लौटने पर भारत-विरोधी प्रचार करते हैं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी ने आज शुक्रवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि राहुल अपनी विदेश यात्राओं के दौरान ‘संदिग्ध लोगों’ से मुलाकात करते हैं और देश लौटने के बाद भारत-विरोधी प्रचार में जुट जाते हैं।

सुधांशु त्रिवेदी ने जोर देकर कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं, तो वे ऐसी जगहों पर जाते हैं जिनका खुलासा नहीं किया जाता और संदिग्ध लोगों से मिलते है। वहीं भारत लौटने पर, वे भारत-विरोधी प्रचार में लग जाते हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का मूलमंत्र सत्ता में लूट, समाज में फूट और भारतीय धर्म-संस्कृति के प्रति दिल में घृणा फैलाना है। राहुल गांधी के विदेशी दौरों पर तंज कसते हुए बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय संस्कृति से घृणा के ड्राइविंग इंजन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी चंपा में कहीं विचरण कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि केवल भारत में ही ऐसा देखने को मिलता है कि कांग्रेस पार्टी इस हद तक चली जाती है कि वह विपक्ष के नेता के पद की गरिमा को ही नष्ट कर देती है, और इसके बावजूद उन्हें कोई सफलता नहीं मिलती। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि लगातार कई चुनावी हार के बावजूद, कांग्रेस ने बार-बार उन्हें अपना मुख्य चेहरा पेश करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि जैसा कि माननीय प्रधानमंत्री ने टिप्पणी की, एक ‘असफल प्रॉडक्ट’ को बार-बार पेश करने की कोशिश की जा रही है।ऐसा करके, कांग्रेस पार्टी ने न केवल अपने संगठन को, बल्कि देश के संवैधानिक ढांचे को भी दांव पर लगा दिया है।उन्होंने कहा कि सत्ता से बाहर रहते हुए कांग्रेस जल बिन मछली की तरह तड़प रही है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial