राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी समेत तमाम गणमान्यों ने महात्मा गांधी और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार 2 अक्टूबर 2026 को राजघाट पर महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  इसके साथ-साथ पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जंयती पर भी उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए।

प्रधानमंत्री मोदी सुबह-सुबह राजघाट पहुंचे और राष्ट्रपिता की जयंती के मौके पर उनकी समाधि पर आयोजित सर्व-धर्म प्रार्थना में शामिल हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर विजय घाट जाकर उन्हें भी श्रद्धांजलि दी। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और दिल्ली के एलजी तरनजीत सिंह संधू ने भी महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दी।

गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी और कहा कि मौजूदा वैश्विक संघर्षों के बीच शांति और अहिंसा का उनका संदेश बहुत महत्वपूर्ण है। राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा कि सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 157वीं जयंती—जिसे गांधी जयंती के रूप में मनाया जाता है—पर सादर श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। उन्होंने कहा कि ऐसे हालात में महात्मा गांधी का शांति और अहिंसा का संदेश और भी ज्यादा प्रासंगिक हो जाता है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial