एमपी- बालाघाट में 30 से ज़्यादा बच्चों की मौत पर राहुल गांधी ने साधा निशाना , ‘ये सरकार की पूर्ण विफलता’ बुनियादी सुविधाओं के कारण बच्चों की मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की मौत को लेकर राज्य की बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने इसे स्वास्थ्य व्यवस्था की विफलता और सरकार की संवेदनहीनता का नतीजा बताया है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट साझा कर मुख्यमंत्री से तीखे सवाल किए। उन्होंने लिखा, “मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो ज़रा राज्य की ज़मीन की हालत देखिए।

बुनियादी सुविधाओं का अभाव:

उन्होंने आरोप लगाया कि  बुनियादी सुविधाओं के कारण बच्चों की मौत हो रही है। बीमारी के साथ-साथ शुद्ध पीने के पानी सही पोषण और समय पर इलाज जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी मासूम बच्चों की जान ले रही है। उन्होंने इसे सरकार की “पूर्ण विफलता” करार दिया है।

राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है – यही सच्चाई है। छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े या महिलाएं – हर वर्ग प्रताड़ित है, कोई खुश नहीं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial