नई दिल्ली: पीएम नरेंद्र मोदी ने आज गुरुवार को नई दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में सेमीकॉन इंडिया 2026 का भव्य उद्घाटन किया है। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाले इस तीन दिवसीय वैश्विक आयोजन की मुख्य थीम ‘सिलिकॉन से सिस्टम तक: इकोसिस्टम का निर्माण’ रखी गई है।
इस इवेंट में दुनिया भर के 52 देशों के प्रतिनिधि और एग्जिबिटर्स शामिल हो रहे हैं। कार्यक्रम में 600 से अधिक कंपनियां और स्टार्टअप हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें करीब 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल हैं।
भारत के विभिन्न हिस्सों से तकनीकी विकास को दर्शाने के लिए 12 स्टेट बूथ (राज्य मंडप) भी लगाए गए हैं। प्रदर्शनी में जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, नीदरलैंड, सिंगापुर और स्वीडन का प्रतिनिधित्व करने वाले 6 देश मंडप (Country Pavilions) बनाए गए हैं।
इस तीन दिवसीय आयोजन में लगभग 50,000 विजिटर्स, 400 से अधिक टॉप एग्जीक्यूटिव्स और 150 से अधिक स्पीकर्स के शामिल होने की उम्मीद है।
दुनिया की दिग्गज टेक और चिप निर्माता कंपनियां जैसे Intel, Micron, Tata Electronics, NXP, और Lam Research इस इवेंट में अपनी तकनीक का प्रदर्शन कर रही हैं।









