ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, BRICS में बढ़ा ग्लोबल साउथ के देशों का भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : BRICS समिट 2026 के दूसरे दिन PM मोदी ने वर्ल्ड लीडर्स को संबोधित किया और रिजिलियंस, इनोवेशन, कोऑपरेशन और सस्टेनेबिलिटी पर अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि BRICS अलग-अलग महाद्वीपों, संस्कृतियां और विकास यात्राओं को एक साथ जोड़ रहा है। यह ब्रिक्स की बढ़ती ताकत, आकर्षण और अभूतपूर्व विश्वास का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि आप सबके सहयोग और समर्थन से हम अपने साझा विजन को विन-विन सहयोग में बदल सके।

पीएम मोदी ने कहा ‘मैं अपने व्यक्तिगत अनुभव से कह सकता हूँ कि ब्रिक्स में वैश्विक दक्षिण के देशों का विश्वास बढ़ा है, क्योंकि उनकी आवाज़ सुनी जाती है, उनके अनुभवों का सम्मान किया जाता है और समाधान न केवल उनके लिए बल्कि उनके साथ मिलकर तैयार किए जाते हैं।

ब्रिक्स की ताकत हमारी विविधता और सहयोग में निहित है। हम भले ही अलग-अलग परिस्थितियों में बसे हों, लेकिन सहयोग के माध्यम से हम मिलकर आगे बढ़ते हैं और मानवता के लिए समृद्धि लाते हैं। हमारी विविधता हमारी पहचान बनी रहे, हमारा सहयोग हमारी प्रेरणा का स्रोत हो और हमारी प्रगति से पूरी मानवता को लाभ मिले।

पीएम ने कहा ‘आज विश्व में तनाव लगातार बढ़ रहा है, जिसका आम लोगों के जीवन पर व्यापक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। महामारियों, जलवायु आपदाओं और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधानों ने यह सिद्ध कर दिया है कि आज की परस्पर जुड़ी दुनिया में कोई भी संकट किसी एक क्षेत्र तक सीमित नहीं रहता। इसलिए, हमने ब्रिक्स समूह के भीतर लचीलेपन को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया है।

चुनौतियों की समयबद्ध पहचान करना, उनके लिए तैयार रहना और तत्काल कार्रवाई करना भी उतना ही आवश्यक है। इसी दृष्टिकोण के साथ, संक्रामक रोगों की रोकथाम और प्रतिक्रिया के लिए ब्रिक्स एकीकृत प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली पर सहमति बनी है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial