मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम से राहुल गांधी की मुलाक़ात, बोले-‘मेरे अच्छे दोस्त राहुल से दोबारा मिलने का मौका मिला’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ मुलाकात की। मलेशिया के प्रधानमंत्री ने ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “आज सुबह नाश्ते के दौरान मेरे अच्छे दोस्त और भारतीय संसद में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से दोबारा मिलने का मौका मिला। इस छोटी सी मुलाकात में हमें हाल की अंतरराष्ट्रीय और क्षेत्रीय घटनाओं पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर मिला।

वहीं कांग्रेस पार्टी ने सोशल मीडिया एक्स पर मीटिंग की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ मिलकर नई दिल्ली में मलेशिया के प्रधानमंत्री  अनवर इब्राहिम से नाश्ते पर मुलाकात की।

अनवर इब्राहिम नई दिल्ली में हो रहे दो दिवसीय ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial