बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को लेकर एक बार फिर की टिप्पणी, कहा- “अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: बसपा सुप्रीमो मायावती अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी से पूरी तरह मुक्त करने के बाद एक बार फिर उन पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया है कि आकाश आनंद अभी भी अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे हैं और अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ के इशारे पर चल रहे हैं।उन्होंने कहा, “पार्टी से निकाले गए लोगो ने भ्रम फैलाया कि मैं बहुत बीमार हूं। कल आकाश आनन्द का रात में फोन आया था कि क्या बहन जी बीमार हैं?

मायावती ने बयान दिया कि पार्टी से निष्कासित किए गए लोग कार्यकर्ताओं के बीच यह भ्रम फैला रहे हैं कि ‘बहनजी बहुत बीमार हैं’।

मायावती ने कहा कि पूरे देशभर में मेरे प्रति पार्टी के लोगों को सावधान करना भी है क्योंकि ऐसा लगता है कि पार्टी से निकाले हुए लोगों ने पिछले एक-दो दिनों से पार्टी के लोगों में यह भ्रम फैलाया हुआ है कि बहन जी काफी बीमार चल रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial