पैलेट गन पीड़ित की FIR के लिए संसद मार्ग थाने पर धरने पर बैठे राहुल गांधी, बोले -जब तक पुलिस FIR दर्ज नहीं करती धरने से नहीं उठेंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज यानि शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में डीसीपी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी  पैलेट गन पीड़ित छात्र और उसकी मां के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे हैं और मामले में पुलिसकर्मियों के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े हैं। 

राहुल गांधी का कहना है कि जब तक पुलिस इस मामले में आधिकारिक FIR दर्ज नहीं करती, वह धरने से नहीं उठेंगे इस घटना में साहिल लोचब नाम का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी आंख की रोशनी खतरे में है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी मौके पर पहुंच चुकी हैं और कांग्रेस नेताओं व दिल्ली पुलिस के बीच बातचीत चल रही है।

राहुल गांधी पहले थाने पहुंचे और डीसीपी से जानकारी ली थी, दोनों के बीच 40 से 45 मिनट तक बातचीत हुई थी। राहुल के साथ साहिल ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्हें पैलेट गन कैसे लगी थी। लेकिन दिल्ली पुलिस की तरफ से पैलेट गन से घायल व्यक्ति के मामले में FIR दर्ज करने से इनकार करने के बाद राहुल गांधी थाने के बाहर ही थरने पर बैठ गए।

राहुल गांधी का कहना है कि हम इस परिवार के लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। 20 जुलाई को पैलेट गन का इस्तेमाल हुआ था, इसलिए FIR दर्ज क्यों नहीं की जा रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial