सीएम योगी का समाजवादी पार्टी पर करारा हमला, कहा – “गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले एक दिन P की परिभाषा पाकिस्तान भी कर देंगे”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला किया है।  उन्होंने कहा कि गिरगिट की तरह रंग बदलने वाले ये लोग कैसे परिभाषा बदलते हैं। पहले P की परिभाषा पिछड़ा से की गई, फिर पंडित से की गई। आप देखिएगा, ये लोग एक दिन P की परिभाषा पाकिस्तान से भी कर देंगे।

 सीएम योगी ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  इस अवसर पर लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 9 वर्षों के दौरान मुझे तीन पूर्व मुख्यमंत्रियों के निधन पर आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला। ये तीनों ही नेता अलग-अलग राजनीतिक दलों से जुड़े थे। इनमें से बाबू कल्याण सिंह का निधन हमारे लिए एक असहनीय क्षति थी। उनके निधन की खबर मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने सारे कार्यक्रम छोड़कर लखनऊ आए थे। बाबूजी के अंतिम संस्कार में मैं स्वयं और मेरी पूरी कैबिनेट मौजूद रही थी।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial