राज्यसभा चुनाव में तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी समाजवादी पार्टी, अखिलेश यादव बोले -‘हमारी निगाह 3 पर नहीं, 403 पर है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राज्यसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी ने तीसरा उम्मीदवार न उतारने का फैसला किया है। अखिलेश यादव ने आज सोशल मीडिया X पर पोस्ट किया उन्होंने लिखा-अब हमारी निगाह तीन पर नहीं, चार सौ तीन पर है। अखिलेश यादव के इस पोस्ट से ये लगभग क्लियर हो गया है कि राज्यसभा चुनाव में समाजवादी अपना तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। भाजपा के पास सीधे तौर पर सात सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्याबल है।  सपा पहले ही राम गोपाल यादव और धनराज परिमल नाथवानी को उम्मीदवार बना चुकी है। इन दोनों ने लखनऊ में अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया है।

बीजेपी ने कल ही यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान किया था जिसमें केंद्रीय हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का टिकट नहीं दिया।
News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial