झारखंड विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव करने वाले 500 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर, वीडियो फुटेज से हो रही पहचान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची: विधानसभा घेराव के दौरान उपद्रव मचाने वाले आसामाजिक तत्वों पर रांची पुलिस ने कठोर कार्रवाई करने का ऐलान किया है। इस मामले में 500 से ज्यादा लोगों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। उपद्रव करने वालों की वीडियो फुटेज के आधार पर पहचान की जा रही है।

विधानसभा घेराव को लेकर रांची पुलिस ने अपना रुख साफ कर दिया है। पुलिस का कहना है कि उसका फोकस शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर नहीं, बल्कि आंदोलन की आड़ में उपद्रव करने वालों पर है।

रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन के मुताबिक पुलिस ने पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जानकारी जुटाई है। जांच में सामने आया कि बड़ी संख्या में छात्र शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन इसी दौरान कुछ उपद्रवी और राजनीतिक तत्व भी भीड़ में शामिल हो गए। इन लोगों ने अलग-अलग जगहों पर व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस ने अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस ने साफ किया है कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों का नाम एफआईआर में नहीं है। इसलिए छात्रों को किसी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है।

पुलिस अब घटनास्थल के वीडियो फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर रही है। फुटेज के आधार पर उन लोगों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने उपद्रव फैलाने, कानून-व्यवस्था बिगाड़ने या किसी तरह की हिंसक गतिविधि में भूमिका निभाई। पहचान होने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial