अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी को मिली बड़ी राहत, अमेरिकी कोर्ट ने खारिज किए फ्रॉड के सभी मामले, 2 साल पुराना मामला खत्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को अमेरिकी कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अमेरिकी कोर्ट ने अडानी और उनके भतीजे पर लगे सभी आपराधिक आरोप सबूतों के अभाव में हटा दिए। कोर्ट ने केस हमेशा के लिए बंद कर दिया है।

अमेरिका की एक अदालत ने उनके खिलाफ लगे क्रिमिनल चार्ज को खारिज कर दिया है। इसका मतलब है कि इन आरोपों पर दोबारा आपराधिक मामला दर्ज नहीं किया जा सकता। हालांकि, कोर्ट ने आरोपों की सच्चाई या झूठ पर कोई फैसला नहीं सुनाया है।

अमेरिकी अभियोजकों ने नवंबर 2024 में आरोप लगाया था कि अदाणी और अन्य लोगों ने भारत में सोलर पावर कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए रिश्वत देने की साजिश की थी। हालांकि, अदाणी ग्रुप ने इन आरोपों को लगातार बेबुनियाद बताया था।

आपराधिक मामला पूरी तरह बंद होने के बाद गौतम अडानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा कि इस चुनौतीपूर्ण समय के दौरान भी सच्चाई, निष्पक्षता और कानून के शासन पर उनका भरोसा कभी कम नहीं हुआ। उन्होंने संकट के समय में साथ देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे राष्ट्र निर्माण और देश की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial