राहुल गांधी पर बीजेपी ने किया पलटवार, जेपी नड्डा बोले- “सदन में आएं, हम चर्चा के लिए तैयार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के बाद बीजेपी ने भी पलटवार किया है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा है कि राहुल गांधी का मक़सद अराजकता फैलाना है। वह झूठ बोल रहे हैं। नड्डा ने ये भी कहा कि हम सदन में चर्चा के लिए तैयार हैं।

जेपी नड्डा ने कहा, “राहुल गांधी संसद और देश के नैरेटिव, दोनों में रोज अपनी बात बदलते रहते हैं। उनका मकसद बातचीत करना नहीं, बल्कि अराजकता फैलाना है। सेशन की शुरुआत में उन्होंने NEET पर चर्चा की मांग की थी। जब हम इसके लिए तैयार हो गए, तो उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट का मुद्दा उठा दिया इसके बाद, उन्होंने जोर दिया कि गृह मंत्री अमित शाह जंतर-मंतर की घटना पर बयान दें। हम चर्चा के लिए तैयार हैं और उनको मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

जेपी नड्डा ने कहा, उनका इरादा सदन को काम करने से रोकना है। वह नहीं चाहते कि सदन चले। इसीलिए वह पिछले 15 दिनों से कार्यवाही में बाधा डाल रहे हैं और साथ ही जंतर-मंतर के मुद्दे पर चर्चा की मांग भी कर रहे हैं। आज, जब यह तय हो गया कि जंतर-मंतर के मुद्दे पर चर्चा होगी, तो उन्होंने लोगों और देश को गुमराह करना शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि गृह मंत्री हर सवाल का जवाब देने के लिए तैयार हैं। हमारा रुख हमेशा से साफ रहा है, सदन को चलने दें। अगर सदन चलता है, तो हम हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं, जैसा कि हम हमेशा करते आए हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial