मेलबर्न: पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज की उपस्थिति में बड़ा ऐलान किया। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी आधारित टी20 लीग बिग बैश के 16वें सीजन के पहले मुकाबले को भारत में खेले जाने की आधिकारिक घोषणा की।
ऐसा पहली बार होगा जब भारत में किसी विदेशी टी20 लीग का पहला मुकाबला खेला जाएगा। ये मैच 12 दिसंबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मेलबर्न रेनेगेड्स और पर्थ स्कॉर्चर्स के बीच मुकाबला खेला जाएगा। भारत में पहली बार किसी विदेशी लीग का ये पहला मुकाबला होगा।
पीएम मोदी ने मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच में खेल संबंधों को लेकर बात की जिसमें उन्होंने कहा कि जब भी मुझे अपने दोस्त प्रधानमंत्री अल्बानीज से मिलने का मौका मिला है, क्रिकेट हमारे बीच एक स्वाभाविक जुड़ाव का जरिया रहा है। हमने अहमदाबाद में साथ मिलकर स्टेडियम का दौरा किया था और आज यहां आकर मैं खेल की भावना को सचमुच महसूस कर सकता हूं, खासकर तब जब हमारे बीच स्टीव वॉ और लिसा स्थालेकर जैसे दिग्गज मौजूद हों।









