चंपावत को सीएम धामी ने दी सौगात, 96 करोड़ की 16 परियोजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चंपावत: सीएम पुष्कर सिंह धामी चंपावत दौरे पर रहे। जहां उन्होंने चंपावत में नवनिर्मित सर्किट हाउस का लोकार्पण किया। साथ ही 96 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत की 16 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके अलावा बनबसा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया।  सीएम धामी ने कहा कि ये सभी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएंगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान चंपावत जिले को लगभग 96 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी।  सीएम ने कुल 95.99 करोड़ रुपए की 16 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 67.24 करोड़ रुपए की 11 योजनाओं का लोकार्पण और 28.76 करोड़ रुपए की 5 नई योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पित योजनाओं में सड़क निर्माण एवं उच्चीकरण, सर्किट हाउस का विस्तारीकरण, आईटीआई में कार्यशाला और तकनीकी प्रयोगशाला, कलेक्ट्रेट भवन, दूरस्थ क्षेत्रों में वायरलेस नेटवर्क और टनकपुर में 98 बेड के महिला छात्रावास का निर्माण शामिल हैं। इसके अलावा नागार्जुन पार्क के सौंदर्यीकरण और शवदाह गृह में आधुनिक सुविधाओं का भी सीएम धामी ने लोकार्पण किया।

इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि चंपावत को आदर्श जिले के रूप में विकसित करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, शिक्षा, पर्यटन, कृषि और मूलभूत सुविधाओं के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर रहने वाले व्यक्ति तक पहुंचाना है। ये परियोजनाएं यहां की विकास को नई गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial