भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में प्रशांत किशोर की मांग, ‘पटना में बैठकर जिसने गोली मारने का आदेश दिया… उस पर हो एक्शन’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जनता का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। आज भोजपुर स्थित उसके पैतृक गांव बिलौटी में महापंचायत का आयोजन किया गया। जहां बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने न्याय होने तक आंदोलन जारी रखने का आह्वान किया।

इस दौरान जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने कहा कि सिर्फ गोली चलाने वाले पर एक्शन काफी नहीं है।उन्होंने कहा कि न्याय तभी मिलेगा, जब पटना में बैठकर उनकी हत्या का आदेश देने वालों पर कार्रवाई होगी।

प्रशांत किशोर ने कहा, ‘ये जो पूरी घटना है, ये किसी पुलिस के अधिकारी के द्वारा एक बिहार के युवा की हत्या नहीं है।अभी तक बिहार के मुख्यमंत्री ने एक संवदेना का शब्द भी परिवार के लिए नहीं बोला है। पहले से इस मामले में मिस हैंडल किया और जब बाद में समाज का दबाव बढ़ा तो अब चाह रहे हैं कि छोटे-मोटे अधिकारियों की बलि चढ़ाकर अपनी जान बचा लिया जाए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि न्याय का मतलब यह नहीं है कि थानेदार को सस्पेंड कर दिया जाए, डीएसपी पर एक्शन हो. उन्होंने कहा कि न्याय का मतलब ये है कि जिन लोगों ने पटना में बैठकर उस बच्चे को मारने बोला, उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर परिवार को न्याय नहीं मिला और अगर गृह मंत्रालय की भूमिका की जांच नहीं होगी तो हमलोग शांत नहीं बैठेंगे। उन्होंने कहा कि परिवार के भरण पोषण की चिंता सरकार न करे, समाज भरण-पोषण करेगा। इनको न्याय दिलाना हमारी जिम्मेदारी है।15 दिनों में सीएम सम्राट चौधरी से मिलने जाएंगे, नहीं मिलेंगे तो घेराव करेंगे। तमाम राजनीतिक दलों से भी अपील करेंगे, साथ दीजिए और न्याय दिलाने के लिए मिलकर पटना चलिये।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial