सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक, आगामी मानसून सीजन के मद्देनज़र सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून:  सीएम धामी ने मंगलवार को सचिवालय में समीक्षा बैठक की। इस दौरान सीएम ने आगामी मानसून सीजन के दृष्टिगत सभी जिलाधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहते हुए सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।  भूस्खलन, बाढ़ एवं भू-कटाव संभावित क्षेत्रों का चिन्हीकरण कर संवेदनशील गांवों, स्कूलों, अस्पतालों एवं अन्य महत्वपूर्ण परिसंपत्तियों की सूची तैयार करने समेत चारधाम यात्रा मार्गों, राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर विशेष निगरानी रखने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

मानसून के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई न हो, इसके लिए गर्भवती महिलाओं का पूर्व चिन्हीकरण कर उनकी स्वास्थ्य जांच, आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं एवं आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित परिवहन की व्यवस्था पहले से सुनिश्चित की जाए। मौसम संबंधी अलर्ट का ग्राम स्तर तक त्वरित प्रसारण किया जाए तथा पर्यटकों एवं यात्रियों को भी समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में आपदा एवं भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जेसीबी, पोकलैंड, डंपर एवं अन्य मशीनरी की अग्रिम तैनाती सुनिश्चित करने के साथ बंद मार्गों को शीघ्र खोलने के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं तैयार करने समेत uksdrf, NDRF पुलिस, फायर एवं अन्य एजेंसियों के साथ नियमित मॉक ड्रिल एवं प्रत्येक तहसील में राहत एवं बचाव सामग्री का पर्याप्त भंडारण करने के निर्देश दिए।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial