नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ आकाशवाणी भवन परिसर में बिना अनुमति के जबरन घुसने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। यह कार्रवाई 6 अक्टूबर 2026 को चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन के विरोध मार्च के दौरान हुई घटना को लेकर की गई है।
आकाशवाणी के कर्मचारियों की शिकायत की बुनियाद पर दिल्ली पुलिस के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाना में यह मामला दर्ज किया गया है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि पुलिस द्वारा मार्च रोके जाने के बाद विपक्षी नेता जबरन आकाशवाणी परिसर के अंदर दाखिल हो गए थे।
निर्वाचन आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को जब पुलिस ने रोका, तो वे विपक्षी सांसदों के साथ आकाशवाणी परिसर के अंदर एक पेड़ के नीचे धरने पर बैठ गए थे।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने संसद भवन से मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही दी गई थी।
वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाकरते नाराज़गी जताई है।उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए कार्यकारी अध्यक्ष इमरान मसूद ने पुलिस की इस कार्रवाई पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता हैं और उनके साथ सांसद भी थे। उन्होंने कहा कि वो कहीं भी ज़बरदस्ती नहीं घुसे। उन्होंने कहा कि हम लोग आख़िर तक लड़ेंगे, हम पीछे नहीं हटेंगे।









