पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बड़ा झटका, टूट गई TMC, ऋतब्रत बनर्जी को विपक्ष का नेता चुना गया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को बहुत बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस में बड़ी टूट हो गई है, जिसके बाद पार्टी के बागी गुट ने नेता ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा में विपक्ष का नेता चुन लिया गया है।

टीएमसी के बागी गुट ने आज एक अहम बैठक बुलाई  थी। इस बैठक में कुल 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने ऋतब्रत बनर्जी के पक्ष में मतदान किया और उन्हें सर्वसम्मति से अपने विधायक दल का नेता चुन लिया।

ऋतब्रत बनर्जी को विधानसभा स्पीकर ने नेता प्रतिपक्ष के रूप में आधिकारिक तौर पर मान्यता दे दी है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि , “विधानसभा अध्यक्ष ने मुझे विपक्ष के नेता के तौर पर अपनी मंजूरी दे दी है। अब मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ नेता प्रतिपक्ष के कर्तव्यों का पालन करूंगा।”

नए विपक्षी गुट ने चार नेताओं को डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी सौंपी है। इनमें जावेद अहमद खान, सबीना यास्मीन, संदीपन साहा और सिउली साहा शामिल हैं।

हालांकि ऋतब्रत बनर्जी ने कहा, “ममता बनर्जी हमारी नेता हैं, वह हमारी एडवाइजर रहेंगी और हमें भविष्य में भी उनका मार्गदर्शन चाहिए।”

हाल ही में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में हार के एक महीने बाद तृणमूल कांग्रेस में विभाजन हो गया। विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस के कुल 80 विधायकों में से 58 विधायकों ने पार्टी से निष्कासित विधायकों ऋतब्रत बनर्जी और संदीपान साहा के नेतृत्व में बगावत कर दी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial