कर्नाटक के नए सीएम बने डीके शिवकुमार, राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने दिलाई मुख्यमंत्री पद की शपथ, जी परमेश्वर को बनाया गया उपमुख्यमंत्री

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ और कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन हो ही गया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। लोकभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।

डी.के. शिवकुमार के साथ-साथ उनके मंत्रिमंडल के अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। उनके साथ 13 और विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। जी परमेश्वर को उपमुख्यमंत्री बनाया गया। नई कैबिनेट में पूर्व सीएम सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे को भी जगह मिली है।

सीएम बनने से पहले डी. के. शिवकुमार ने कहा कि उनका मुख्यमंत्री पद तक पहुंचना कोई सपना नहीं, बल्कि सालों की मेहनत, समर्पण और संघर्ष का नतीजा है। उन्होंने कहा कि यह सफर आसान नहीं था और कई कठिन दौर से गुजरना पड़ा।हालांकि इसमें समय लगा, लेकिन उनकी मेहनत और धैर्य रंग लाए।

मंत्री पद की शपथ लेने वालों की लिस्ट:
  • डॉ. जी. परमेश्वर – उपमुख्यमंत्री
  • के.एच. मुनियप्पा – मंत्री
  • के.जे. जॉर्ज – मंत्री
  • एम.बी. पाटिल – मंत्री
  • रामलिंगा रेड्डी – मंत्री
  • सतीश जारकीहोली – मंत्री
  • कृष्णा बायरेगौड़ा – मंत्री
  • प्रियंक खड़गे – मंत्री
  • यू.टी. खादर – मंत्री
  • ईश्वर खंड्रे – मंत्री
  • यतींद्र सिद्धारमैया – मंत्री
  • यरथी सुरेश – मंत्री
  • शरण प्रकाश पाटिल – मंत्री

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial