बंगाल- कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में अभिषेक बनर्जी को CID ने भेजा दूसरा नोटिस, 8 जून को पेश होने को कहा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा में TMC  विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षर मामले में सीआईडी  ने सोमवार को टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी को दूसरा नोटिस भेजा है। सीआईडी ने 8 जून को दोपहर 12 बजे पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय में पेश होने के लिए बुलाया है।

बता दें कि, मामले में तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी स्वास्थ्य संबंधी कारणों से सोमवार को पश्चिम बंगाल सीआईडी के समक्ष पेश नहीं हुए। उन्होंने सीआईडी को एक लिखे पत्र के जरिए बताया है कि शारीरिक बीमारी की वजह से, वह तय तारीख पर जांच करने वालों के सामने पेश नहीं हो पाएंगे।

विधानसभा सचिवालय को पार्टी विधायकों के कथित फर्जी हस्ताक्षरों का इस्तेमाल करके सौंपे गए एक पत्र के मामले की जांच के सिलसिले में जांच एजेंसी ने अभिषेक बनर्जी को तलब किया है। इस जांच के लिए  सीआईडी ने पहले ही एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बना दी है। इस जांच के तहत, तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी को सोमवार को भबानी भवन में पेश होने के लिए बुलाया गया था।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial