उत्तर प्रदेश में बिजली होगी महंगी , फ्यूल सरचार्ज में 10 प्रतिशत की गई बढ़ोतरी, जून से बढ़ा हुआ आएगा बिल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महंगाई की मार झेल रही यूपी की जनता को एक और झटका लगने जा रहा है। दूध, पेट्रोल, डीजल, एलपीजी और सीएनजी के दाम बढ़ने के बाद अब बिजली भी महंगी होने जा रही है। यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं। UPPCL ने फ्यूल सरचार्ज में 10 फीसदी का इजाफा किया है।

यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अब तक का सबसे ज्यादा फ्यूल सरचार्ज बढ़ाया गया है। अब प्रति 100 रुपये के बिजली बिल पर यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को 10 रुपये अतिरिक्त चुकाना होगा। बता दें कि ये चार्ज हर महीने बिजली के बिल में लगकर आता है। इस बार ये शुल्क 10 प्रतिशत आएगा।

यह 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क जून महीने के बिजली बिल में जोड़कर भेजा जाएगा।बढ़ती बिजली की किल्लत और भारी कटौती के बीच पावर कॉरपोरेशन ने लागत का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है। 

पहले से महंगाई की मार झेल रही प्रदेश के लाखों  उपभोक्ताओं पर इसका असर पड़ेगा। बिजली विभाग का कहना है कि बिजली उत्पादन और खरीद में आने वाली अतिरिक्त लागत की भरपाई के लिए फ्यूल सरचार्ज लगाया जा रहा है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial