समाजवादी पार्टी की सांसद इक़रा हसन के खिलाफ़ FIR दर्ज , DIG ऑफिस पर समर्थकों संग हंगामा करने का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

समाजवादी पार्टी की कैराना सांसद इक़रा हसन और उनके समर्थकों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गंभीर धाराओं में (FIR) दर्ज कर ली गई है। यह कार्रवाई सहारनपुर डीआईजी ऑफिस के बाहर सड़क जाम करने, धरना देने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में की गई है।

इकरा हसन समेत 7 लोग नामजद किए गए हैं, जिनमें यूपी के पूर्व राज्य मंत्री मांगेराम कश्यप और शीशपाल भी शामिल हैं। इसके अलावा 20 से 25 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है।

सिविल लाइन चौकी प्रभारी की तहरीर पर सहारनपुर के थाना सदर बाजार में यह केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि सांसद और उनके समर्थकों ने डीआईजी दफ़्तर के बाहर सड़क जाम की, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और शांति भंग हुई।

यह पूरा विवाद शामली जिले के जसाला गांव के एक युवक मोनू कश्यप की मौत से जुड़ा है।19 मई को सांसद इकरा हसन उस पीड़ित मां को लेकर सहारनपुर में डीआईजी दफ़्तर पहुंची थीं। इक़रा हसन ने आरोप लगाया कि डीआईजी ने पीड़ित महिला की बात ठीक से नहीं सुनी, इस पर सांसद ने विरोध दर्ज कराया।

इस दौरान डीआईजी दफ़्तर में इक़रा हसन की पुलिस अफसरों से तीखी नोकझोंक हुई जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial