जो पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं, मैं किसी को नहीं रोकूंगी, बंगाल में करारी हार के बाद ममता बनर्जी का TMC नेताओं को सख्त संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में सत्ता गंवाने और करारी हार के बाद टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने पार्टी नेताओं के साथ बैठक में एक सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा, “जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जा सकते हैं। मैं किसी को नहीं रोकूंगी।”

विधानसभा चुनाव में लगे बड़े झटके के बाद ममता बनर्जी ने पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने का संकल्प लिया है। ममता बनर्जी ने स्पष्ट रूप से कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जाने के लिए पूरी तरह आजाद हैं।

ममता बनर्जी ने हौसला बढ़ाते हुए कहा कि जो लोग दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं, उन्हें जाने दें। वह पार्टी को नए सिरे से बनाएंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं और नेताओं से अपील की कि वे टूटे हुए पार्टी दफ्तरों को फिर से खड़ा करें, उन्हें पेंट करें और फिर से खोलें। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस कभी नहीं झुकेगी, क्योंकि जनता का जनादेश लूटा गया है।उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ने पर वह खुद भी इस काम में शामिल होंगी।

पार्टी के अंदर असंतोष और नेताओं के दूसरी पार्टी में जाने की चर्चाओं के बीच ममता ने साफ कहा कि वह किसी को रोकना नहीं चाहतीं। उन्होंने कहा कि जिनकी अलग राह है, वे जा सकते हैं, लेकिन पार्टी झुकेगी नहीं और फिर से खड़ी होगी।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial