NEET पेपर लीक मामले में सीबीआई को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। CBI ने कथित मास्टरमाइंड प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से गिरफ्तार किया है। आरोपी NTA और प्रश्न पत्र तैयार करने वाली कमेटी से जुड़ा था।
पीवी कुलकर्णी NEET परीक्षा कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) से जुड़े हुए थे। वह उस कमेटी का भी हिस्सा थे, जिसने परीक्षा के प्रश्न पत्र तैयार किए थे।
CBI अब यह पता लगाने में जुटी है कि पेपर लीक का नेटवर्क कितना बड़ा था और इसमें किन-किन लोगों की भूमिका रही। CBI ने इस मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ़्तार किया है।
बता दें कि NEET पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में विवाद बढ़ने के बाद इसकी जांच CBI को सौंपी गई थी। एजेंसी लगातार इस मामले में कार्रवाई कर रही है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है









