यूपी: ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में बीती रात भयंकर आग लग गई। आग लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। प्लास्टिक की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग तेजी से आसपास की कई दुकानों में फैल गई, चूंकि पूरे इलाके में ही फर्नीचर का काम होता है तो आग बहुत तेजी से फैली।
आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 30 से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं। करीब 40 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग में लाखों का सामान जलकर राख हो गया। हालांकि, राहत की बात ये रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
चीफ फायर ऑफिसर प्रदीप कुमार ने बताया कि हमें सूचना मिली कि ग्रेटर नोएडा के शाहबेरी फर्नीचर मार्केट में आग लगी है। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है। इस अग्निकांड में करीब 8 दुकानें जलकर खाक हो गईं।









