अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में देर रात खासा कैंप स्थित आर्मी कैंप के बाहर जबर्दस्त विस्फोट हुआ है।इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। बताया जा रहा है कि रात करीब 11 बजे अचानक एक जोरदार धमाका सुनाई दिया, जिसके बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।
अमृतसर में धमाका धमाके की जानकारी मिलते ही अमृतसर रूरल और अर्बन पुलिस के साथ-साथ आर्मी की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गई।इलाके की घेराबंदी करके सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ।
पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। अमृतसर रूरल के एसी आदित्य वारियर ने कहा, ‘उन्हें ब्लास्ट की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत एक्शन लिया गया। इसे कन्फर्म करने के लिए पुलिस फोर्स और आर्मी मौके पर पहुंची। बम डिस्पोजल स्क्वॉड भी पहुंच गया है, जो मामले की जांच कर रहा है और फोरेंसिक टीमें सारे सबूत इकट्ठा कर रही है। इस मामले में जांच अभी भी जारी है और जो भी फैक्ट्स सामने आएंगे, उन्हें शेयर किया जाएगा। इससे पहले जालंधर में भी ब्लास्ट हुआ था।
आपको बता दें कि इस धमाके से पहले जालंधर के बीएसएफ चौक पर भी एक धमाके की घटना हुई थी। जहां एक एक्टिवा स्कूटर में धमाका हुआ, हालांकि इस धमाके में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ था।









