बंगाल चुनाव में करारी हार के बाद ममता बनर्जी का बड़ा बयान, मैं राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी, हम चुनाव नहीं हारे, बीजेपी के खिलाफ लड़ती रहूंगी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में TMC को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने बंगाल में प्रचंड जीत हासिल की है। चुनाव में करारी हार के बाद आज ममता बनर्जी ने पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस की। ममता ने कहा कि मैं राजभवन जाकर इस्तीफा नहीं दूंगी और कोई मुझसे कोई जबरदस्ती इस्तीफा नहीं ले सकता।

इस दौरान उन्होंने कहा कि मुझे भवानीपुर में जानबूझकर हराया गया। बीजेपी ने चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर गड़बड़ी और साजिश कर जीत हासिल की है। मैंने जिंदगी में ऐसा चुनाव नहीं देखा। बीजेपी ने 100 सीटों की लूट की है, उसने हर तरह का हथकंड़ा अपनाकर हमें हराया है। कल जो हुआ वो बंगाल के लिए काला इतिहास बन गया।

ममता ने कहा कि , ”मैं INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी, बिल्कुल एक आम आदमी की तरह। अब मेरे पास कोई कुर्सी नहीं है, इसलिए मैं एक आम आदमी हूं। इसलिए, आप मुझसे यह नहीं कह सकते कि मैं अपनी कुर्सी का इस्तेमाल कर रही हूं। मैं अब एक आजाद पंछी हूं। मैंने अपनी पूरी जिंदगी लोगों की सेवा में लगा दी, इन 15 सालों में मैंने पेंशन का एक पैसा भी नहीं निकाला। मैं तनख्वाह का एक पैसा भी नहीं ले रही हूं लेकिन अब मैं एक आजाद पंछी हूं।”

ममता ने हमला करते हुए कहा यह भाजपा और चुनाव आयोग के बीच एक बेटिंग है। हमने पूरी मशीनरी के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी शामिल हैं और सीधा दखल दे रहे हैं। उन्होंने SIR में 90 लाख नाम हटा दिए। जब ​​हम कोर्ट गए, तो 32 लाख नाम शामिल किए गए… उन्होंने गंदा और घटिया खेल खेला। मैंने अपनी जिंदगी में इस तरह का चुनाव कभी नहीं देखा।” जिस तरह लोकतंत्र को कुचला गया है ऐसा कभी नहीं हुआ।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial