काउंटिंग से पहले बंगाल में बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम पहुंचीं ममता बनर्जी, TMC के आरोपों पर चुनाव आयोग का जवाब- कोई गड़बड़ी नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले रात में खूब बवाल हुआ। TMC ने  भवानीपुर के ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ में ईवीएम में छेड़छाड़ और धांधली का आरोप लगाया। जिसके बाद काफ़ी हंगामा हुआ और ममता बनर्जी खुद  ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पहुंच गयीं।

ममता बनर्जी ने खुद उम्मीदवारों और कार्यकर्ताओं से स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी करने की अपील की है।   ममता बनर्जी भवानीपुर के ‘स्ट्रॉन्ग रूम’ पहुंचीं और ईवीएम में छेड़छाड़ और धांधली का आरोप लगाया। 

चुनाव आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हुए उस वीडियो पर बयान आया है, जिसमें एक स्ट्रॉन्गरूम के अंदर EVM से छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया था। चुनाव आयोग ने कहा है कि सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए स्ट्रॉन्गरूम खुदीराम अनुशीलन केंद्र के अंदर बने हैं। ये सभी स्ट्रॉन्गरूम तय नियमों का सख्ती से पालन करते हुए बंद रखे जाते हैं। आयोग ने आगे स्पष्ट किया कि मतदान खत्म होने के बाद सभी स्ट्रॉन्गरूम उम्मीदवारों और उनके संबंधित चुनाव एजेंटों की मौजूदगी में सील किए गए थे। इस मौके पर आम पर्यवेक्षक भी मौजूद थे। आयोग ने पुष्टि की कि स्ट्रॉन्गरूम में मतदान प्रक्रिया के दौरान इस्तेमाल की गई EVM रखी हैं और ये मशीनें पूरी तरह सुरक्षित हैं।

वहीं सीएम ममता ने कहा कि भाजपा ने मीडिया का इस्तेमाल करके यह सब किया। मुझे पुख्ता जानकारी मिली है कि मीडिया संस्थानों द्वारा दिखाए गए एग्जिट पोल के अनुमान वास्तव में बुधवार को दोपहर 1:08 बजे मीडिया संस्थानों को भेजे गए थे। उन्होंने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वे समझ गए थे कि असल में तृणमूल कांग्रेस की सीटें 226 या 230 से भी अधिक हो जाएंगी, जिससे उनकी सारी दमनकारी चालें नाकाम हो जाएंगी।

TMC  नेता कुणाल घोष ने कहा, ‘जब हमने अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क किया तो पता चला कि वे वहां से जा चुके हैं। हम तुरंत पहुंचे, लेकिन हमें अंदर जाने नहीं दिया गया, जबकि बीजेपी को बुलाया जा रहा है।’ उन्होंने लाइव स्ट्रीम में भी गड़बड़ी के आरोप लगाए और पूछा कि अगर पोस्टल बैलेट की प्रक्रिया चल रही है, तो उसकी जानकारी पहले क्यों नहीं दी गई। हालांकि चुनाव आयोग ने TMC के आरोपों का सिलसिलेवार जवाब दिया और कहा कि स्ट्रॉन्ग रूम पूरी तरह सुरक्षित हैं और कहीं कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। 

सीएम ममता ने अपनी पार्टी के मतगणना एजेंटों से 4 मई को मतगणना प्रक्रिया पूरी होने तक मतगणना केंद्रों पर बने रहने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि मतगणना समाप्त होने के बाद जब तक मैं प्रेस कांफ्रेंस  न करूं, तब तक मतगणना केंद्रों पर बने रहें।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial