पश्चिम बंगाल चुनाव- ममता बनर्जी ने लगाया बड़ा आरोप, कहा- केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर कर रहे हैं काम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में आज दूसरे और आखिरी चरण की वोटिंग हो रही है। दूसरे चरण में 142 सीटों वोट डाले जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का दौरा किया, और आरोप लगाया कि केंद्रीय बल और चुनाव पर्यवेक्षक भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।

ममता बनर्जी ने कहा, “मेरी पार्टी और मैं, चाहते हैं कि मतदान शांतिपूर्ण हो ताकि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। हालांकि, अलग-अलग जगहों से कुछ पर्यवेक्षकों को लाया गया है, साथ ही ऐसे पुलिस अधिकारी भी हैं जिन्हें बंगाल की समझ नहीं है। कल एक अधिकारी ने पूरे बंगाल में हंगामा खड़ा कर दिया. मैं पूरी रात जागती रही। पर्यवेक्षक पुलिस थानों में जाकर टीएमसी पर दबाव बनाने और उसे निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं, और कह रहे हैं कि सभी टीएमसी एजेंटों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

ममता ने कहा, “मेरे युवा ब्लॉक अध्यक्ष को सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। इसीलिए मैं चेतला गई थी। मैं पुलिस स्टेशन नहीं गई। मेरा पार्टी कार्यकर्ता वहां गया था। कल रात करीब 2 बजे, सीआरपीएफ के गुंडों की एक टीम, माफ कीजिएगा, सिर्फ ‘गुंडा’ नहीं, सीआरपीएफ के जवान स्थानीय पुलिस के बिना मेरे वार्ड 70 के पार्षद के घर गए और उनके घर पर हमला किया. उनकी पत्नी बच्चों के साथ घर पर अकेली थीं। जब उन्होंने कहा कि वे घर पर नहीं हैं, तो सीआरपीएफ ने उन पर हमला किया, लात मारी उनका फोन छीन लिया और उन्हें चेतावनी दी कि वे पार्टी का कोई काम न करें।

ममता बनर्जी ने कहा, “कई पर्यवेक्षक बाहर से आए हैं और भाजपा के इशारों पर काम कर रहे हैं लोगों को मतदान करना है – क्या इस तरह मतदान हो सकता है?” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के सभी पार्टी झंडे पहले ही हटा दिए गए और बाहरी लोग मतदान प्रक्रिया में दखल दे रहे हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial