गंगा एक्सप्रेसवे का PM मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- “यह एक्सप्रेसवे यूपी को तरक्की की राह पर ले जाएगा”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, जो मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबा हाईस्पीड कॉरिडोर है। यह परियोजना न केवल प्रदेश की कनेक्टिविटी को नई ऊंचाई देगी, बल्कि औद्योगिक निवेश, कृषि विपणन, लॉजिस्टिक्स और क्षेत्रीय संतुलन के लिहाज से भी गेमचेंजर साबित होगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि यह एक्सप्रेसवे यूपी को तरक्की की राह पर ले जाएगा।

पीएम ने भाषण की शुरुआत गंगा मइया की जय कहकर की। उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि इस एक्सप्रेसवे का नाम यूपी सरकार ने इसका नाम गंगा के नाम पर दिया है। पीएम मोदी ने कहा इस कि ये एक्सप्रेस वे देश के लिए वरदान साबित होगा।

प्रधानमंत्री ने जिस गंगा एक्सप्रेसवे को हरी झंडी दिखाई है, वह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जैसे 12 महत्वपूर्ण जिलों को जोड़ता है।  इस हाई-स्पीड मार्ग के चालू होने से इन क्षेत्रों के बीच यात्रा समय में काफ़ी कमी आएगी। इसके साथ ही, माल परिवहन की लागत में कमी आने से उद्योगों और व्यापारियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊर्जा मिलेगी।

इस एक्सप्रेसवे की एक खास विशेषता शाहजहांपुर के पास बनाई गई लगभग 3.2 किलोमीटर लंबी एयरस्ट्रिप है, जहां आपात स्थिति में वायुसेना के विमान उतर सकते हैं। इसके अलावा, पूरे मार्ग पर इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस), सीसीटीवी निगरानी, इमरजेंसी कॉल बॉक्स, एम्बुलेंस और पेट्रोलिंग की व्यवस्था की गई है।

गंगा के नाम पर एक्सप्रेस-वे बनाना गर्व की बात: पीएम मोदी ने कहा, मुझे खुशी है कि यूपी सरकार ने इस एक्सप्रेस-वे का नाम गंगा के नाम पर रखा है. गंगा सिर्फ नदी नहीं, हमारी संस्कृति और आस्था है। यह एक्सप्रेस-वे अब विकास की गंगा बहाएगा. उन्होंने कहा कि पहले यूपी में एक जिले से दूसरे जिले जाना मुश्किल था, लेकिन आज यूपी की पहचान इन्वेस्टर्स समिट और इंडस्ट्रियल कॉरिडोर से हो रही है।

पीएम मोदी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, पहले यूपी के माफिया पर फिल्में बना करती थीं। आज यूपी में 21 एयरपोर्ट हैं। हमारा यूपी भगवान राम और भगवान कृष्ण की धरती है। उन्होंने कहा कि जिनके हाथ से सत्ता गई है, वे फिर से यूपी को तोड़ना चाहते हैं। सपा और कांग्रेस ने नारी वंदन संशोधन अधिनियम का विरोध किया, जिससे 2029 में महिलाओं की राजनीतिक ताकत बढ़ाने वाले इस बिल का विरोध किया गया।

बता दें कि 36,000 करोड़ से ज्यादा की लागत से बना 594 किमी लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से प्रयागराज तक 12 जिलों से गुजरेगा।यह 6 लेन का है और भविष्य में 8 लेन तक बढ़ाया जा सकेगा। शाहजहांपुर के पास 3.5 किमी की हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जहां आपातकाल में फाइटर प्लेन उतर सकेंगे।यह एक्सप्रेस-वे लखनऊ, उन्नाव, हरदोई, शाहजहांपुर को सीधे दिल्ली और पूर्वांचल से जोड़ेगा। इससे लखनऊ से दिल्ली का सफर 6 घंटे में पूरा होगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial