चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पीएम मोदी ने बंगाल में जीत का जताया भरोसा, बोले- ‘मैं 4 मई के बाद भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में वापस आऊंगा’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आख़िरी दिन पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान से पहले बैरकपुर में एक विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा की जीत का भरोसा जताया।

उन्होंने कहा, “इस चुनाव में यह मेरी आखिरी रैली है और पश्चिम बंगाल में मैं जहां भी गया हूं, मैंने लोगों का मूड देखा है, मैं इस भरोसे के साथ लौट रहा हूं कि 4 मई को नतीजों के बाद मुझे भाजपा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए वापस आना होगा।”

पीएम मोदी ने कहा कि ओडिशा और बिहार के बाद इस बार पश्चिम बंगाल में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि पूर्वी भारत का विकास राष्ट्र की प्रगति के लिए महत्वपूर्ण है। तृणमूल के पास बंगाल के विकास के लिए कोई रोडमेप नहीं है।

बैरकपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- एक ओर मिलें बंद हो रही हैं, दूसरी ओर कच्चे बम बनाने की फैक्ट्रियां खुल रही हैं, गुंडों को नौकरियां मिल रही हैं, टीएमसी का गिरोह फल-फूल रहा है।

उन्होंने कहा- टीएमसी का फॉर्मूला है गाली दो, धमकी दो, झूठ बोलो, इन्होंने सेना, संवैधानिक संस्थाएं सब को गालियां दी। वहीं रोजगार की कमी के कारण बंगाल ने दशकों तक पलायन का दर्द सहा है, बीजेपी सरकार की प्राथमिकता युवाओं को रोजगार प्रदान करना होगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial