केंद्र सरकार से चारधाम यात्रा के लिए 100 फीसदी LPG आपूर्ति देने का आग्रह, सीएम धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी से की मुलाक़ात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मुलाकात की। जहां सीएम धामी ने उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों और आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री धामी ने चारधाम यात्रा के निर्बाध, सुरक्षित और सुचारू संचालन के लिए एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को पहले की तरह 100 प्रतिशत बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि राज्य में अप्रैल से नवंबर तक संचालित होने वाली चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है, जिससे व्यावसायिक एलपीजी की मांग में बड़ी वृद्धि होती है. इस समयसीमा में राज्य को लगभग 9 लाख67 हजार 949 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता होती है।

सीएम ने कहा कि उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था मुख्यतः पर्यटन आधारित है, जिसमें धार्मिक पर्यटन, तीर्थाटन और साहसिक पर्यटन का महत्वपूर्ण योगदान है. चारधाम यात्रा राज्य की आस्था, सांस्कृतिक पहचान और आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख आधार है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मुख्यमंत्री धामी द्वारा पेश किए गए सभी प्रस्तावों पर सकारात्मक विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही राज्य के हितों के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को पुनः दोहराया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial