पंजाब सरकार ने राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की सुरक्षा वापस ले ली है। वहीं अब केंद्र सरकार ने उनके आवास के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
हरभजन सिंह उन सात सांसदों में शामिल हैं, जिन्होंने राघव चड्ढा के साथ आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। पर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह के जालंधर स्थित छोटी बारादरी इलाके के आवास पर पंजाब पुलिस के सुरक्षाकर्मी तैनात थे।
दूसरी तरफ रविवार को हरभजन सिंह के घर के बाहर सीआरपीएफ के जवान तैनात कर दिए गए।शनिवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और राजिंदर गुप्ता के घरों के बाहर प्रदर्शन किया था। ये तीनों नेता भाजपा में शामिल हो चुके हैं।प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना और जालंधर में उनके घरों की दीवारों पर स्प्रे पेंट से ‘गद्दार’ लिख दिया था।









