सम्राट चौधरी ने जीता विश्वास मत, सदन में बोले सीएम -‘मेरी सरकार 3C पर कभी समझौता नहीं करेगी’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज यानि शुक्रवार ko सदन में बहुमत साबित कर दिया है। ध्वनिमत से विधानसभा में विश्वास मत हासिल कर लिया।  एनडीए की सरकार को 201 विधायकों का समर्थन हासिल है।

इस दौरान विधानसभा में अपने संबोधन में सीएम सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के कार्यों को आगे बढ़ाने का दावा किया।

क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कोई समझौता नहीं : सदन में विश्वास मत के प्रस्ताव पर बोलते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, उनकी सरकार में 3C यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म पर कभी समझौता नहीं होगा।

मुझे नहीं पता था कि सीएम बनूंगा:

सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार को कोई मुख्यमंत्री से नहीं हटा सकता है ना राजनीति से, ना दिल से. उन्होंने कहा कि, मैं सरकार में दो नंबर पर था लेकिन मुझे नहीं पता था कि पार्टी क्या फैसला लेगी. पार्टी ने मेरे नाम पर मुहर लगाई। यह नीतीश कुमार की दृढ़ इच्छा शक्ति थी कि सम्राट चौधरी आज मुख्यमंत्री बना है।

सीएम ने कहा, ‘मुख्यमंत्री की कुर्सी किसी की बपौती नहीं है, 14 करोड़ जनता के समर्थन से मैं सीएम बना हूं।  लालू जी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ही बनाया था। लालू प्रसाद यादव का अत्याचार नहीं हुआ होता तो मैं बिहार का मुख्यमंत्री नहीं बनता।

“भाजपा ने मुझे प्रदेश अध्यक्ष बनाया दो-दो बार डिप्टी सीएम बनाया और अब मुख्यमंत्री बनाया। मैं पार्टी का आभारी हूं।”- सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री, बिहार

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial