आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत, पहलगाम हमले की बरसी पर पीएम मोदी का साफ संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है।पीएम मोदी ने आतंकी हमले में जान गंवाने वालों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पीएम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भावुक संदेश शेयर करते हुए कहा लिखा, “पिछले साल आज ही के दिन पहलगाम में हुए भयानक आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद कर रहा हूं। उन्हें कभी भुलाया नहीं जाएगा। मेरी संवेदनाएं उन शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं जो इस अपूरणीय क्षति का सामना कर रहे हैं। एक राष्ट्र के तौर पर, हम दुख और संकल्प में एकजुट हैं। भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा और आतंकवादियों के नापाक मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।”

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पिछले साल बड़ा आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने बैसरन घाटी में पर्यटकों को निशाना बनाया था। यहां धर्म पूछ-पूछकर लोगों को गोली मार दी गई थी। इस हमने में कई निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial