अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी ईरान को धमकी , कहा-वार्ता नहीं की तो मुसीबत का करना होगा सामना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिका और ईरान के बीच सीजफायर खत्म होने में सिर्फ 1 दिन का वक़्त रह गया है। इस बीच ट्रंप ने ईरान को कड़ी धमकी देते हुए कहा कि ईरान ने बातचीत नहीं की तो उसे बड़ी मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।

अमेरिका और ईरान के बीच 22 अप्रैल को सीजफायर खत्म हो रहा है। ह्वाइट हाउस के मुताबिक ट्रंप अब सीजफायर की तारीख को आगे नहीं बढ़ाएंगे।

इस बीच ट्रंप की ओर से दावा किया गया है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, जरेड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकोफ सहित उच्च-स्तरीय अमेरिकी वार्ता टीम पाकिस्तान पहुंच रही है। ताकि ईरानी नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण वार्ता शुरू की जा सके। ट्रूथ सोशल पर एक पोस्ट में ट्रंप ने लिखा, “ईरान के साथ हम जो डील कर रहे हैं, वह JCPOA से FAR BETTER होगा, जिसे आमतौर पर ‘The Iran Nuclear Deal’ कहा जाता है।

वहीं ईरान ने अमेरिकी हिरासत में लिए गए तोस्का जहाज पर “गंभीर परिणामों” की चेतावनी दी है और जहाज और चालक दल की रिहाई की मांग की है। ईरान ने आगे कहा कि ईरानी जहाज पर हमला समुद्री डकैती, आतंकवादी कृत्य और युद्धविराम का उल्लंघन है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial