महिला आरक्षण पर सीएम ममता बनर्जी ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना, कहा- पीएम मोदी ने देश को किया गुमराह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। सरकार और विपक्ष के बीच बयानबाज़ी जारी है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने महिला आरक्षण बिल को लेकर देश को गुमराह किया है। ममता बनर्जी ने इसे महिलाओं के खिलाफ गहरी साज़िश बताया।

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से महिलाओं की राजनीति में ज्यादा भागीदारी की समर्थक रही है। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि उनकी पार्टी में लोकसभा और राज्य विधानसभा दोनों में महिलाओं की भागीदारी सबसे ज्यादा है। लोकसभा में उनकी पार्टी के करीब 37.9 प्रतिशत सांसद महिलाएं हैं, जबकि राज्यसभा में लगभग 46 प्रतिशत महिला सदस्य हैं।

महिला आरक्षण के खिलाफ़ नहीं:

ममता ने साफ कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं है, बल्कि जिस तरीके से केंद्र सरकार इस मुद्दे के साथ ‘परिसीमन’ को जोड़ रही है, उसका विरोध कर रही है। ममता ने आरोप लगाया कि सरकार अपने राजनीतिक फायदे के लिए महिलाओं के मुद्दे को ढाल बना रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial