सम्राट होंगे बिहार के नए “चौधरी”, BJP विधायक दल की बैठक में लगी मुहर, कल लेंगे सीएम पद की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना:पिछले काफ़ी दिनों से चल रही सियासी हलचल के बीच आखिरकार आज तय हो गया कि बिहार के अगले मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी होंगे।भारतीय जनता पार्टी के विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नया नेता चुन लिया गया है। इसी के साथ नई सरकार बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

इससे पहले आज नीतीश कमार ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने लोक भवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हसनैन को अपना त्यागपत्र सौंपा। इसके साथ ही बिहार में नीतीश कुमार की शानदार पारी का अंत हो गया है।

सीएम के तौर पर अपने आखिरी संदेश में नीतीश ने कहा कि मैं अब जा रहा हूं लेकिन नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

आपको बता दें कि सम्राट चौधरी के तौर पर बिहार में पहली बार बीजेपी का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। ऐसे में अब विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी का पहला बयान भी सामने आ गया है।

विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने अपने पहले बयान में कहा- “भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए भाजपा बिहार विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है। मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा।आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। जय बिहार, जय भारत!”

वर्षों बाद बीजेपी का सपना सच होने जा रहा है। काफ़ी संघर्ष के बाद पार्टी का कोई नेता मुख्यमंत्री बनने जा रहा है। जिससे बीजेपी में खुशी की लहर दौड़ गई है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial