विकास कार्यों में देरी पर अफसरों की जिम्मेदारी होगी तय, अपनी घोषणाओं की समीक्षा में सीएम धामी ने दिए आदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने आज यानि मंगलवार को अपनी घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि विकास कार्यों में देरी होने पर संबंधित विभाग और अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। सीएम ने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

सीएम ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी विभाग का प्रस्ताव दूसरे विभाग को हस्तांतरित किया जाना है और उसमें देरी होती है, तो संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।

विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा: सीएम ने विधानसभा थराली, कर्णप्रयाग, केदारनाथ, रुद्रप्रयाग और देवप्रयाग सहित 5 विधानसभाओं की घोषणाओं की विस्तृत समीक्षा की।

स्वस्थ्य और शिक्षा पर जोर: पहाड़ी इलाक़ो मेंu बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, हेली एंबुलेंस की समय पर उपलब्धता और शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए निरंतर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

चरधाम यात्रा की तैयारी: सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी चारधाम यात्रा के मद्देनजर सभी तैयारियां समय पर पूरी कर ली जाएं। वाणिज्यिक सिलेंडरों के संबंध में होटल एसोसिएशन के साथ समय-समय पर बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान किया जाए। यात्रा के लिए सभी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए।

साथ ही सीएम ने कहा कि कामों में बेवजह देरी करने वाले अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाए। यही नहीं, विकास कार्यों में गुणवत्ता और समय बद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही सभी विभाग आपसी समन्वय से जन समस्याओं का समाधान करें।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial