नई दिल्ली: कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की मुश्किल बढ़ गई है। असम पुलिस ने पवन खेड़ा के घर पर छापा मारा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुइयां सरमा के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाए थे।हालांकि पता चला है कि पवन खेड़ा इस समय घर पर नहीं हैं। उधर असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दावा किया कि पवन खेड़ा हैदराबाद भाग गए हैं।
खेड़ा के आरोपों के बाद सरमा की पत्नी की तरफ एक मामला दर्ज कराया गया था। असम पुलिस ने अब इस मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए पवन खेड़ा के घर पर छापेमारी की है। यह छापेमारी ऐसे वक्त पर सामने आई है जब राज्य में आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो रहा है और 9 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।
पवन खेड़ा ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि चुनावों के बाद बंटी और बबली (हिमंता और उनकी पत्नी) क्या फरार होने वाले हैं? खेड़ा ने सरमा की पत्नी रिंकी मुइयां सरमा के दो मुस्लिम देशों के साथ कुल तीन देशों के पासपोर्स होने का आरोप लगाया था। खेड़ा ने विदेशों में सरमा और उनकी पत्नी क संपत्ति होने के आरोप भी लगाए थे।
दरअसल, पवन खेड़ा 5 अप्रैल को दिल्ली में एक बड़ी प्रेस कांफ्रेंस की थी। इसमें पवन खेड़ा ने हिमंता बिस्वा सरमा को देश का सबसे भ्रस्ट सीएम बताते हुए कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी के पास यूएई, मिस्र और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में दोहरी नागरिकता की अनुमति नहीं है, फिर भी उनके पास तीन पासपोर्ट कैसे हैं?
खेड़ा ने आरोप लगाया कि सीएम की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा की दुबई में दो संपत्तियां हैं और अमेरिका (व्योमिंग) में एक कंपनी है। जिसकी कीमत लगभग 52,000 करोड़ रुपये से 53,000 करोड़ बताई गई है। उन्होंने कहा कि इन संपत्तियों का जिक्र सीएम सरमा के चुनावी हलफनामे में नहीं किया गया है।
रिंकी भुइयां सरमा ने इन आरोपों को फर्जी बताते हुए पवन खेड़ा के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। मुख्यमंत्री ने भी खेड़ा के खिलाफ आपराधिक और नागरिक मानहानि का मामला दर्ज करने की घोषणा की थी। अब असम पुलिस ने दिल्ली पहुंचकर पवन खेड़ा के खिलाफ इस मामले में एक्शन लिया है।









