अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को फिर दी धमकी, कहा- डील नहीं हुई तो ईरान का हर पुल- बिजलीघर हो जाएगा तबाह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  फिर ईरान को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि ‘आज रात 12 बजे तक ईरान का हर पुल तबाह हो जाएगा और सभी पावर प्लांट जल रहे होंगे, फट रहे होंगे और फिर कभी इस्तेमाल नहीं किए जा सकेंगे’।

उन्होंने आगे कहा, ईरानी आजादी के लिए ‘तकलीफ उठाने को तैयार’ हैं। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें वॉर क्राइम के आरोपों की चिंता है तो ट्रंप ने जवाब दिया, नहीं, बिल्कुल नहीं। उन्होंने कहा कि ईरानी चाहते हैं कि अमेरिकी अपनी धमकियों को पूरा करे क्योंकि इससे उनकी मौजूदा लीडरशिप खत्म हो सकती है। उन्होंने कहा कि ईरान में बगावत का कोई संकेत नहीं मिला है।

ईरान के यूथ और स्पोर्ट्स के डिप्टी मिनिस्टर ने मंगलवार को लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 2 बजे पावर प्लांट्स और एनर्जी फैसिलिटीज के आसपास पूरे देश में ह्यूमन चेन बनाने की अपील की है। इसमें एथलीट्स, आर्टिस्ट्स, स्टूडेंट्स और यूनिवर्सिटी फैकल्टी से इसमें हिस्सा लेने की अपील की गई है। यह प्रदर्शन ट्रंप की उस धमकी का सीधा जवाब होगा जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर होर्मुज स्ट्रेट मंगलवार रात 8 बजे ईटी तक फिर से नहीं खोला गया तो ईरान का पावर ग्रिड और पुल खत्म कर दिए जाएंगे।

अमेरिका-इजराइल-ईरान युद्ध को आज 39 दिन हो चुके हैं। इजराइल-अमेरिका की ओर से ईरान पर भीषण हमले जारी है। इजराइल ईरान के साथ ही लेबनान में हिज्बुल्ला के ठिकानों पर कहर बरपा रहा है। वहीं ईरान की ओर से भी खाड़ी देशों और इजराइल में जवाबी हमले किए जा रहे हैं।  ईरान के समर्थक हिज्बुल्ला की ओर से भी इजराइल को निशाना बनाया जा रहा है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के होर्मुज खोलने को लेकर मंगलवार रात 8 बजे ईस्टर्न टाइम का समय जैसे जैसे नजदीक आ रहा है दोनों ओर से हमले तेज हो रहे हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial