धुरंधर 2 ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है. रणवीर सिंह बॉलीवुड के पहले ऐसे एक्टर बन गए हैं, जिनकी फिल्म ने भारत के अंदर 1000 करोड़ रुपये की कमाई की है। रणवीर सिंह ने यह कारनामा अपनी स्पाई थ्रिलर फिल्म धुरंधर 2 से किया है।
धुरंधर 2 अपनी रिलीज के 18 दिन पूरे कर चुकी है और इन 18 दिनों में फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर लिया है। आदित्य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी की धमाकेदार फिल्म धुरंधर: द रिवेंज अब बॉक्स ऑफिस पर और भी लंबी चलने वाली है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म बीती 19 मार्च को रिलीज हुई थी. फिल्म ने पेड प्रीव्यू में मिलाकर 145 करोड़ रुपये से डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर खाता खोला था. फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी और आर माधवन अहम रोल में हैं।










