4 राज्य और 1 केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, पश्चिम बंगाल में दो फेज में होंगे चुनाव, 4 मई को आएंगे नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल समेत देश के चार राज्य और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान होना है। वहीं, पश्चिम बंगाल में दो चरण में वोटिंग होगी। इसके साथ ही 6 राज्यों की 8 सीटों पर उपचुनाव भी होने हैं। ये भी दो चरण में 9 और 23 अप्रैल को होंगे। सभी चुनावों के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। चुनाव आयोग ने बताया कि असम, केरल और पुडुचेरी की सभी सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान होगा।

पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होने हैं। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोटिंग होगी। वहीं, दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होगा। उपचुनाव में गोवा, कर्नाटक, नगालैंड और त्रिपुरा की खाली सीटों पर 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। वहीं, महाराष्ट्र और गुजरात की तीन सीटों पर 23 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।

किस राज्य में कब होंगे चुनाव

असम में 9 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होंगे। 4 मई को मतगणना होगी। केरल में भी एक चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी और 4 मई को वोटों की गिनती होगी। तमिलनाडु में एक चरण में 23 अप्रैल को वोटिंग होगी। पश्चिम बंगाल में दो चरण में चुनाव होंगे। पहले चरण में 152 और दूसरे चरण में 142 सीटों पर वोटिंग होगी। पहला चरण 23 अप्रैल और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा। सभी राज्यों के चुनाव के नतीजों का ऐलान 4 मई को होगा। कई राज्यों में इसके साथ उपचुनाव भी होना है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial