जंग के बीच ईरान ने ट्रंप को दी बड़ी धमकी, कहा-अमेरिका से जुड़े तेल संयंत्रों को “राख के ढेर” में बदल देंगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तेहरान: इजरायल और अमेरिका से चल रही 15 दिनों की जंग के बीच ईरान ने अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरान ने कहा है कि वह अमेरिका से जुड़ी तेल सुविधाओं को “राख का ढेर” बना देगा।

करीब दो सप्ताह पहले मध्-पूर्व में शुरू हुआ युद्ध अब वैश्विक तेल संकट की बड़ी वजह बन गया है। दुनिया के तमाम देशों में ऊर्जा का भारी संकट हो गया है। साथ ही तेल की कीमतों में भी काफ़ी इज़ाफ़ा हो गया है।

ईरान ने चेतावनी दी है कि यदि उसके तेल ढांचे पर हमले जारी रहे तो मिडिल-ईस्ट क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों से जुड़ी सभी प्रमुख तेल और ऊर्जा सुविधाओं को पूरी तरह नष्ट कर दिया जाएगा, जिससे वे “राख का ढेर” बन जाएंगी।

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुज्तबा खामेनेई ने एक दिन पहले जारी बयान में साफ कहा कि वह अपने पिता सैय्यद अयातुल्ला अली खामेनेई की शहादत का बदला लेंगे और होर्मुज को बंद रखेंगे।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial