‘देश में नफरत बढ़ने की वजह से हत्या की कोशिश हुई’, जानलेवा हमले के बाद फारूक अब्दुल्ला का फूटा गुस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जम्मू: एक शादी समारोह के दौरान बुधवार की रात हुए जानलेवा हमले में बाल-बाल बचने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने इसे देश में बढ़ती नफरत और प्यार में विश्वास रखने वाले लोगों के लिए सिमटती जगह का नतीजा बताया है।

उन्होंने कहा कि विवाह स्थल पर कई महत्वपूर्ण हस्तियां मौजूद थीं और पुलिस को उनकी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए था। “वहां पुलिस की मौजूदगी बिल्कुल नहीं थी, जबकि पुलिस को वहां होना चाहिए था।  हम जिस माहौल में रह रहे हैं, वहां ऐसे (खतरनाक) लोग मौजूद हैं, इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए थे।

अब्दुल्ला ने अपने जीवित रहने का श्रेय अपने व्यक्तिगत सुरक्षा कर्मियों और साथ मौजूद NSG गार्ड्स को दिया, जिन्होंने हमलावरों को दबोच लिया था. पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, “जब उसने गोली चलाई, तो ऐसा लगा जैसे कोई पटाखे फोड़ रहा हो और मुझे अपनी गर्दन के पास कुछ गर्माहट महसूस हुई. गाड़ी में बैठने के बाद ही मेरे सुरक्षाकर्मियों ने मुझे बताया कि किसी ने पिस्तौल से मुझ पर हमला किया था, लेकिन मेरी सुरक्षा टीम के प्रयासों से मैं बाल-बाल बच गया. मेरे पास उन्हें धन्यवाद देने के लिए शब्द नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने मुझे सुरक्षा देने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल दी।

उन्होंने कहा कि वे हमलावर को बिल्कुल नहीं जानते और न ही उस पर गोली चलाने के पीछे का मकसद जानते हैं। फारूक अब्दुल्ला ने कहा, “देश की जड़ों में नफरत घर कर गई है और प्यार और दोस्ती की बात करने वालों के लिए जगह कम हो गई है। जो लोग दावा करते हैं कि देश में सब कुछ ठीक है, मैं केंद्र और राज्य के एलजी (LG) दोनों से अनुरोध करूंगा कि वे देखें कि क्या वाकई स्थिति में सुधार हुआ है।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial