पश्चिम एशिया संकट पर विदेश मंत्रालय का बयान , ‘हमारे लिए एक करोड़ भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता’, खामेनेई पर नहीं जारी किया कोई बयान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज होने के साथ ही भारत ने मंगलवार को इस क्षेत्र में रहने वाले एक करोड़ भारतीय नागरिकों के हितों पर जोर दिया।

संघर्ष को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए “संवाद और कूटनीति” का भी आह्वान किया, साथ ही यह भी कहा कि एक पड़ोसी देश होने के नाते इस क्षेत्र की सुरक्षा और स्थिरता में भारत की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी है और वर्तमान घटनाक्रम “गहरी चिंता” पैदा करते हैं।

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर हमले और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के बाद अपने दूसरे बयान में, भारत ने कहा कि पश्चिम एशिया में रहने वाले भारतीयों की सुरक्षा उसकी “सर्वोच्च प्राथमिकता” है। विदेश मंत्रालय ने कहा, “हाल के दिनों में, हमने न केवल संघर्ष को तेज होते देखा है, बल्कि इसका अन्य देशों में भी प्रसार देखा है। विनाश और मौतों की संख्या बढ़ गई है, जबकि सामान्य जीवन और आर्थिक गतिविधियां ठप हो गई हैं”।

हालांकि, विदेश मंत्रालय ने अमेरिका-इजराइल हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या का उल्लेख नहीं किया.

इसमें आगे कहा गया, “खाड़ी क्षेत्र में लगभग एक करोड़ भारतीय नागरिक रहते और काम करते हैं. उनकी सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है. हम किसी भी ऐसे घटनाक्रम के प्रति उदासीन नहीं रह सकते जो उन्हें नकारात्मक रूप से प्रभावित करता हो.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial