अब ममता के करीबी सांसद कल्याण बनर्जी ने दिया अल्टीमेटम, कहा-‘अभिषेक को चुनो या मुझे’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव में हार के बाद TMC में बवाल मचा हुआ है। अब तृणमूल कांग्रेस  के वरिष्ठ सांसद और दिग्गज नेता कल्याण बनर्जी ने पार्टी प्रमुख ममता बनर्जी को खुला अल्टीमेटम दे दिया है। उन्होंने कहा है कि ‘अब दीदी को मेरे और अभिषेक बनर्जी के बीच में से किसी एक को चुनना होगा’।

ममता बनर्जी के प्रति वफादार रहने की बात दोहराते हुए कल्याण बनर्जी ने कहा, “दीदी को अब तय करना होगा कि वे किसे चुनती हैं। अगर वे अभिषेक के साथ जाती हैं, तो मैं अपना रास्ता चुनूंगा”।

विवाद की असली वजह कानूनी केस से हटने को लेकर है। कल्याण बनर्जी कलकत्ता हाई कोर्ट में अभिषेक बनर्जी के कथित विधायकों के फर्जी हस्ताक्षर मामले की पैरवी कर रहे थे। लेकिन अचानक उन्हें हटा दिया गया।

उनका कहना है कि उन्होंने कोर्ट में घंटों इंतजार किया और केस की पूरी तैयारी की, लेकिन आधी रात को उन्हें अचानक सूचित किया गया कि उनकी जगह दूसरा वकील जिरह करेगा।

इस घटना को अपना अपमान बताते हुए उन्होंने खुद को अभिषेक बनर्जी के सभी कानूनी मामलों से पूरी तरह अलग कर लिया है। और ममता को अल्टीमेटम दिया है कि अब दीदी को अभिषेक बनर्जी के बीच में से किसी एक को चुनना होगा’।

कल्याण ने कहा, अभिषेक बनर्जी का व्यवहार बहुत खराब है, अब या तो अभिषेक TMC में रहेंगे, या मैं नहीं रहूंगा। आप मुझे कूड़ेदान ना समझें।

उन्होंने कहा, “दीदी को तय करने दें कि वह क्या करना चाहती हैं। अभी तक तो मैं उनके साथ हूं।” उन्होंने आगे कहा, “अगर दीदी अभिषेक के साथ जाने का फैसला करती हैं, तो मैं अपना फैसला लूंगा।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial